हम भविष्य हैं न सिर्फ वह, लेकिन हम ..... हम एक टीम के रूप में काम करते हैं हम अपने पंथ से रहते हैं, हम विश्वास करते हैं। कि हम, भविष्य हैं !! हमारे पास शक्ति है, हमारे पास ताकत है हम दौड़ को पूरा करेंगे, कोई बात नहीं लंबाई हम एक साथ काम करते हैं, पूरी तरह से एटीम। हर चुनौती, हर संभव और हर लक्ष्य को स्वीकार करते हुए। हम भविष्य हैं भविष्य की अज्ञात, यह एक कहानी अनकही है यह एक अनदेखी फिल्म है, जिसे आप और मेरे द्वारा बनाया जाए वे जो आपको बताते हैं, हमारे भावी उज्जवल नहीं। हम हर बाधा का सामना करेंगे, हम ऊंचाई चढ़ाई करेंगे हम भविष्य हैं। शहरों और कस्बों से, यहां हम आए हैं एक साथ, हमारे देश का निर्माण करने के लिए युवा महिलाओं और पुरुषों, हाथ में चलने वाले बैंड हम अपने पंथ के द्वारा भारतीयों के लिए गर्व महसूस करते हैं हम भविष्य हैं!!
Sunday, 27 August 2017
Someone does not ask me why I get angry, people ask me how to end my anger. :- कोई मुझसे ये नहीं पूछता कि मुझे क्रोध क्यों आता है, लोग पूछते हैं कि मैं अपने क्रोध का अंत कैसे करूँ ?
भगवान बुद्धअक्सर अपने शिष्यों को शिक्षा प्रदान किया करते थे। एक दिन प्रातः काल बहुत से भिक्षुक उनका प्रवचन सुनने के लिए बैठे थे । बुद्ध समय पर सभा में पहुंचे, पर आज शिष्य उन्हें देखकर चकित थे क्योंकि आज पहली बार वे अपने हाथ में कुछ लेकर आए थे। करीब आने पर शिष्यों ने देखा कि उनके हाथ में एक रस्सी थी। बुद्ध ने आसन ग्रहण किया और बिना किसी से कुछ कहे वे रस्सी में गांठें लगाने लगे ।
वहाँ उपस्थित सभी लोग यह देख सोच रहे थे कि अब बुद्ध आगे क्या करेंगे ; तभी बुद्ध ने सभी से एक प्रश्न किया, ‘ मैंने इस रस्सी में तीन गांठें लगा दी हैं , अब मैं आपसे ये जानना चाहता हूँ कि क्या यह वही रस्सी है, जो गाँठें लगाने से पूर्व थी ?’
एक शिष्य ने उत्तर में कहा,” गुरूजी इसका उत्तर देना थोड़ा कठिन है, ये वास्तव में हमारे देखने के तरीके पर निर्भर है। एक दृष्टिकोण से देखें तो रस्सी वही है, इसमें कोई बदलाव नहीं आया है । दूसरी तरह से देखें तो अब इसमें तीन गांठें लगी हुई हैं जो पहले नहीं थीं; अतः इसे बदला हुआ कह सकते हैं। पर ये बात भी ध्यान देने वाली है कि बाहर से देखने में भले ही ये बदली हुई प्रतीत हो पर अंदर से तो ये वही है जो पहले थी; इसका बुनियादी स्वरुप अपरिवर्तित है।” “सत्य है !”, बुद्ध ने कहा ,” अब मैं इन गांठों को खोल देता हूँ।”यह कहकर बुद्ध रस्सी के दोनों सिरों को एक दुसरे से दूर खींचने लगे। उन्होंने पुछा, “तुम्हें क्या लगता है, इस प्रकार इन्हें खींचने से क्या मैं इन गांठों को खोल सकता हूँ?”
“नहीं-नहीं , ऐसा करने से तो या गांठें तो और भी कस जाएंगी और इन्हे खोलना और मुश्किल हो जाएगा। “, एक शिष्य ने शीघ्रता से उत्तर दिया।
बुद्ध ने कहा, ‘ ठीक है , अब एक आखिरी प्रश्न, बताओ इन गांठों को खोलने के लिए हमें क्या करना होगा ?’
शिष्य बोला , "इसके लिए हमें इन गांठों को गौर से देखना होगा, ताकि हम जान सकें कि इन्हे कैसे लगाया गया था , और फिर हम इन्हे खोलने का प्रयास कर सकते हैं।"
“मैं यही तो सुनना चाहता था। मूल प्रश्न यही है कि जिस समस्या में तुम फंसे हो, वास्तव में उसका कारण क्या है, बिना कारण जाने निवारण असम्भव है। मैं देखता हूँ कि अधिकतर लोग बिना कारण जाने ही निवारण करना चाहते हैं , कोई मुझसे ये नहीं पूछता कि मुझे क्रोध क्यों आता है, लोग पूछते हैं कि मैं अपने क्रोध का अंत कैसे करूँ ? कोई यह प्रश्न नहीं करता कि मेरे अंदर अंहकार का बीज कहाँ से आया , लोग पूछते हैं कि मैं अपना अहंकार कैसे ख़त्म करूँ ?
प्रिय शिष्यों , जिस प्रकार रस्सी में में गांठें लग जाने पर भी उसका बुनियादी स्वरुप नहीं बदलता उसी प्रकार मनुष्य में भी कुछ विकार आ जाने से उसके अंदर से अच्छाई के बीज ख़त्म नहीं होते। जैसे हम रस्सी की गांठें खोल सकते हैं वैसे ही हम मनुष्य की समस्याएं भी हल कर सकते हैं। इस बात को समझो कि जीवन है तो समस्याएं भी होंगी ही , और समस्याएं हैं तो समाधान भी अवश्य होगा, आवश्यकता है कि हम किसी भी समस्या के कारण को अच्छी तरह से जानें, निवारण स्वतः ही प्राप्त हो जाएगा । ” , महात्मा बुद्ध ने अपनी बात पूरी की।
दोस्तों आपको यह स्टोरी "Hindi Motivational Story from भगवान बुद्ध" कैसी लगी और आपने क्या सीखा वो हमारे साथ कमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करे |
Student
Saturday, 26 August 2017
Secret for Success
मैं अरुण रजक इस हफ्ते के नए Hindi motivational blog, No:1 Secret for Success मेंआप का स्वागत करता हूं l आज की यह जो blog वह हमें जीवन के अंदर हमारे dreams के लिए हमें मेहनत करना और डटे रहना सिखाता है l
ज्यादातर लोग अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ problems को देखते हैं और problems को देखते हुए उन्हें लगता है कि उनके जीवन में सफल होना संभव नहीं है l उन्हें लगता है सफलता शायद उनके नसीब में नहीं है l
पर दोस्तों मैं यह Secret for Success बताना चाहता हूं कि असंभव या IMPOSSIBLE हकीकत नहीं है, वह मात्र और मात्र किसी व्यक्ति का मंतव्य है और उस बात को आप के जीवन की हकीकत न बनने दें l
किसी भी लक्ष्य को यदि आप पूरे दिल से चाहते हो और उस बात के लिए कड़ी मेहनत करते हो तो दुनिया में कुछ भी पाना नामुमकिन नहीं है दोस्तों l
- एक ऐसा लड़का जिसके पिता fishing का काम किया करते थे, वह लड़का अपने परिवार का पेट भरने के लिए लोगों के घर जाकर newspaper बेचा करता था वह लड़का भला क्या कर पाता ? वह व्यक्ति pilot के interview में भी फेल हुए थे और दोस्तों आज पूरी दुनिया उन्ही Missile Man के नाम से जानती है l Abdul Kalam अपनी सच्ची लगन मेहनत और ईमानदारी से ना सिर्फ एक scientist बने, बल्कि INDIA के president भी बने l
- All India Radio(AIR) में अपनी भद्दी आवाज की वजह से reject हुए थे, वह दुखी नहीं हुए ,बैठ नहीं, गए हार नहीं मानी लेकिन कड़ी मेहनत से अपनी आवाज को सबसे ज्यादा फेमस कर दिया और वह है अमिताभ बच्चन
- लोग कहते हैं कि अच्छी communication के बिना अच्छा career बना पाना मुमकिन नहीं है लेकिन एक व्यक्ति जिन्होंने अपने career के लिए एक भी शब्द नहीं बोला और फिर भी दुनिया के सफल व्यक्तियों के बीच में अपना नाम लिख दिया और वह Charlie Chaplin
Secret for Success – जो भी आप के reasons आपको सफलता की ओर आगे ले जाने से रोक रहे है हमें उन reasons को रोकने की जरूरत है, हम जो भी चाहे वह definitely पूरा कर सकते हैं l
- जीने टीचर दिमागी तौर पर slow मानते थे, जो बच्चा अपने जीवन में 4 साल की उम्र तक बोल नहीं पाया ,जो 7 साल की उम्र तक पढ़ नहीं पाया, वही बच्चा बड़ा होकर Albert Einstein बनता है l
- एक व्यक्ति जिसकी फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए उनको 1500 से भी ज्यादा बार reject किया गया फिर भी वह अपने GOAL पर अडिग रहें और अपनी मेहनत चालू रखी l उन्होंने “ROCKY” जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म बना दी और वह व्यक्ति थे Sylvester Stallone
इतनी बार नाकामयाबी मिलने के बावजूद भी उन्होंने अपने प्रयत्न में कभी भी कमी नहीं आने दी, Secret for Success वैसे ही आप भी निष्फलता से डरे बिना अपने गोल के लिए सतत प्रयत्न करते रहे l
- एक ऐसा व्यक्ति जो ग्रेजुएट होने के बाद तकरीबन 30 से ज्यादा job में apply करता है और हर बार उन्हें नाकामयाबी मिलती है l हर जॉब में उनको एक ही बात सुनने को मिलती है that is “you are not good” l वह व्यक्ति अपने जीवन में हार नहीं मानते और अपने लिए सफलता की नई राह चुनते हैं, वह व्यक्ति है JACK MA. आज alibaba.com की वेबसाइट से पूरी दुनिया में फेमस है और दुनिया के Top Rich लोगों के अंदर भी उनका नाम है l
- एक बच्चा 10th standard में STD-PCO में पार्ट टाइम काम किया करता था, गरीबी के कारण जो बच्चा 12th standard तक government school में पढ़ा, जो बच्चा अमृतसर के “Laughter Challenge” के ऑडिशन में फर्स्ट टाइम रिजेक्ट हो गया वह व्यक्ति ने भी अपने जीवन के अंदर हार नहीं मानी l फिर से audition देने के लिए दिल्ली पहुंच गए और वहां पर ना सिर्फ उनको सिलेक्ट किया गया पर दोस्तों वह पहले नंबर से जीते वह व्यक्ति है Kapil Sharma
सोचे Secret for Success कि हर जो व्यक्ति सफल हुआ है उसको कहीं ना कहीं कभी न कभी निष्फलता का सामना करना पड़ा है l
- Michael Jordan बास्केटबॉल के लिए पूरी दुनिया में माने जाते हैं पर दोस्तों आपको जान कर हैरानी होगी कि बचपन में उन्हें भी अपने स्कूल के बास्केट बॉल की टीम से निकाला गया था कहते हुए कि आप उतना अच्छा नहीं खेल पाते हो
जितने भी सक्सेसफुल लोग हुए हैं सभी लोगों की जीवन का मैने स्टडी किया है और सभी लोगों को कोई ना कोई मुश्किल कोई परेशानी आई थी l इन सारे example के द्वारा मैं भी आपको वही Secret for Success बताना चाहता हूं कि यदि आज आपके जीवन में परेशानी है आपके जीवन में कोई मुश्किल है तो चिंता ना करें, अपने आप पर विश्वास रखें l
भले शुरुआत में आपको सफलता ना मिले फिर भी आप डेट रहे, पुरे लगन के साथ अपना काम चालू रखें l और एक दिन यही लोग होंगे जो आपके लिए खुश होकर तालियां बजाते होंगे l
एक बात जरूर से ध्यान रखें कि “IMPOSSIBLE” शब्द को भी यदि हम अलग करके देखते हैं तो वह खुद ही कहता है
“ I AM POSSIBLE “
Secret for Success आज से अपने लक्ष्य के लिए डटे रहे और आपके जीवन में बहुत सारी सफलता पाएं ऐसी ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ मैं आप को अलविदा कहना चाहता हूं l –Arun Rajak (Student)
We must respect women in our life
में अरुण रजक आप से एक घटना शेयर करने जा रहा हूँ, जो हमें inspire करती हे की (We must respect women in our life) हमे हमारे जीवन में स्त्री को ज़्यादा सन्मान देना चाहिए l अपेक्षा रखता हूँ के आपको पसंद आएगी l आपका फीडबैक ज़रूर से शेयर करे
स्त्री क्या है ?
जब भगवान स्त्री की रचना कर रहे थे तब उन्हें काफी समय लग गया ।आज छठा दिन था और स्त्री की रचना अभी भी अधूरी थी।
इसिलए देवदूत ने पूछा भगवन्, आप इसमें इतना समय क्यों ले रहे हो…?
भगवान ने जवाब दिया, “क्या तूने इसके सारे गुणधर्म (specifications) देखे हैं, जो इसकी रचना के लिए जरूरी है ?
१. यह हर प्रकार की परिस्थितियों को संभाल सकती है
२. यह एक साथ अपने सभी बच्चों को संभाल सकती है एवं खुश रख सकती है ।
३. यह अपने प्यार से घुटनों की खरोंच से लेकर टूटे हुये दिल के घाव भी भर सकती है ।
४. यह सब सिर्फ अपने दो हाथों से कर सकती है
५. इस में सबसे बड़ा “गुणधर्म” यह है कि बीमार होने पर भी अपना ख्याल खुद रख सकती है एवं 18 घंटे काम भी कर सकती है।
देवदूत चकित रह गया और आश्चर्य से पूछा-
“भगवान ! क्या यह सब दो हाथों से कर पाना संभव है ?”
भगवान ने कहा यह स्टैंडर्ड रचना है
(यह गुणधर्म सभी में है )
(यह गुणधर्म सभी में है )
देवदूत ने नजदीक जाकर स्त्री को हाथ लगाया और कहा, “भगवान यह तो बहुत नाज़ुक है”
भगवान ने कहा हाँ यह बहुत ही नाज़ुक है, मगर इसे बहुत Strong बनाया है ।
इसमें हर परिस्थितियों को संभालने की ताकत है
देवदूत ने पूछा क्या यह सोच भी सकती है ??
भगवान ने कहा यह सोच भी सकती है और मजबूत हो कर मुकाबला भी कर सकती है।
देवदूत ने नजदीक जाकर स्त्री के गालों को हाथ लगाया और बोला, “भगवान ये तो गीले हैं। लगता है इसमें से लिकेज हो रहा है।”
भगवान बोले, “यह लीकेज नहीं है, यह इसके आँसू हैं।”
देवदूत: आँसू किस लिए ??
भगवान बोले : यह भी इसकी ताकत हैं । आँसू इसको फरीयाद करने एवं प्यार जताने एवं अपना अकेलापन दूर करने का तरीका है
देवदूत: भगवान आपकी रचना अदभुत है । आपने सब कुछ सोच कर बनाया है, आप महान है
भगवान बोले-
यह स्त्री रूपी रचना अदभुत है । यही हर पुरुष की ताकत है जो उसे प्रोत्साहित करती है। वह सभी को खुश देखकर खुश रहतीँ है। हर परिस्थिति में हंसती रहती है । उसे जो चाहिए वह लड़ कर भी ले सकती है। उसके प्यार में कोइ शर्त नहीं है (Her love is unconditional) उसका दिल टूट जाता है जब अपने ही उसे धोखा दे देते है । मगर हर परिस्थितियों से समझौता करना भी जानती है।
देवदूत: भगवान आपकी रचना संपूर्ण है।
भगवान बोले ना, अभी इसमें एक त्रुटि है
“यह परिवार के लिए अपनी “महत्वत्ता” भूल जाती है”
( “For the family, She often forgets what she is worth”. )
सभी आदरणीय स्त्रीयों को समर्पित।
(To all respectful women)
– Arun Rajak
Student



